Google के CEO सुंदर पिचाई ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Edited By Amit Kasana

सुंदर पिचाई ने की एस जयशंकर से मुलाकात
Edited By Amit Kasana

सुंदर पिचाई ने की एस जयशंकर से मुलाकात
नई दिल्ली: Google के CEO सुंदर पिचाई ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा हुई है।
CEO Google and Alphabet, Sundar Pichai meets EAM Dr S Jaishankar in Delhi.
"Discussed India’s digital transformation and global strategic developments," tweets the EAM.
(Pic: EAM's Twitter account) pic.twitter.com/qGzLDPCVlY
— ANI (@ANI) December 20, 2022
और पढ़िए –Jacqueline Fernandez: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज, विदेश जाने की मांगी अनुमति
मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई ने कहा गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के लिए एक इंटरनेट सर्च मॉडल विकसित कर रही है। महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों को 7.5 करोड़ डॉलर की मदद दी जाएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “आज दोपहर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मिलकर अच्छा लगा। भारत के डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा की।
इससे पहले सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पिचाई ने ट्वीट कर कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में गूगल फॉर इंडिया के आठवें संस्करण का आयोजन किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: