AC चलाओ या WiFi, अंबानी फ्री देंगे बिजली; देखें क्या है रिलायंस जियो का सोलर पैनल प्रोजेक्ट?

Solar Energy Free Electricity Project: इंटरनेट के बाद रिलायंस जियो फ्री बिजली देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की योजना है। आइए जानते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी क्या करने की तैयारी में हैं?

Mukesh Ambani Reliance Jio Solar Panel Project

सोलर एनर्जी के क्षेत्र में नई क्रांति लाने की तैयारी है।

Reliance Jio Solar panel Project: सोलर पैनल की दुनिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन फ्री बिजली देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई क्रांति लाने की योजना बनाई है। रिलायंस कंपनी जियो मोबाइल और इंटरनेट के जरिए टेलिकॉम सेक्टर में क्रांति लाने के बाद सोलर एनर्जी की फील्ड में एंट्री करने जा रही है।

कंपनी जल्दी ही जियो सोलर पैनल लॉन्च करेगी, जो एक तरफ पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा, वहीं लोगों को फ्री बिजली देगा, जिससे उनकी जेब पर कम बोझ पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो के सोलर पैनल का दाम आधा होगा और पैनल करीब 50 साल की गारंटी के साथ उपलब्ध होगा। यह गारंटी मौजूद सोलर पैनल से कहीं ज्यादा है।

गुजरात के जामनगर में लगेगा सोलर प्लांट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो का सोलर पैनल्स बनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। भारत को सोलर एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए गुजरात के जामनगर में 20 गीगावाट पॉवर कैपेसिटी वाली सोलर एनर्जी प्रोडक्शन प्लांट लगाने की योजना है।

प्रोजेक्ट कई फेज में लगेगाा और हर फेज में 5 गीगावाट प्रोडक्शन बढ़ता जाएगा। फैक्ट्री लगने से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि भारत की सोलर एनर्जी प्रोडक्शन पॉवर भी बढ़ेगी। अगस्त 2024 तक फैक्ट्री से प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। प्रोडक्शन नॉर्वे की मशहूर रस सोलर कंपनी की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से होगा, जिसे 5800 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

रिलायंस जियो सोलर पैनल की खासियतें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो के सोलर पैनल की खास बात इसकी लंबी उम्र है। यह करीब 50 साल तक काम करता रहेगा। इनकी काम करने की क्षमता करीब 26% होगा, जबकि अभी तक बाजार में उपलब्ध सोलर पैनल 20 से 23 प्रतिशत प्रोडक्शन कर पाते हैं। यह पैनल सूर्य की किरणों को सोखकर ज्यादा बिजली पैदा करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ