'मोदी ने कभी बदला नहीं लिया...', गुलाम नबी आजाद ने की PM की तारीफ, कांग्रेस नेतृत्व को बताया प्रभावहीन

Ghulam Nabi Azad Biography, Narendra Modi, Jairam Ramesh, Salman Khurshid, Amit Shah

Ghulam Nabi Azad

Ghulam Nabi Azad Biography: कांग्रेस से बगावत कर नई पार्टी बनाने वाले गुलाम नबी आजाद की बुधवार को ऑटोबायोग्राफी ‘आजाद’ लॉन्च होने वाली है। जिसे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री कर्ण सिंह लॉन्चिंग करेंगे। इसमें आजाद ने अपने 55 सालों के राजनीतिक अनुभवों का जिक्र किया है।

बुक लॉन्चिंग से पहले डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कांग्रेस नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है।

गुलाम नबी बोले- मैंने मोदी को कभी नहीं बख्शा

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुझे मोदी की सराहना जरूर करनी चाहिए। मैंने उनके साथ जो किया, उसके लिए उन्होंने उदारता दिखाई। विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, चाहे वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब का मामला। मैंने कुछ विधेयकों को पूरी तरह से विफल भी कर दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया। उसका कभी बदला नहीं लिया।

वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व का लोगों पर कोई प्रभाव नहीं

राहुल गांधी डिस्क्वालीफिकेशन और अन्य मुद्दों पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नेहरू जी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी इस आघात को सहन कर सकते थे, उनमें सहनशक्ति थी। उन्हें जनता का समर्थन और सम्मान था और समय के साथ अपने काम से वे पलट सकते थे। लेकिन वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व का लोगों पर कोई प्रभाव नहीं है।

जयराम रमेश ने नहीं दिया था साथ

आजाद ने यह भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब राज्यसभा में आर्टिकल 370 हटाने का ऐलान किया तब विपक्ष के नेताओं ने धरना दिया। इसमें कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश नहीं आए। तब वे राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप थे।

पीएम मोदी ने बताया सच्चा दोस्त तो कांग्रेसियों ने किया था हमला

गुलाम नबी आजाद की संसद से विदाई के वक्त पीएम मोदी ने भावुक भाषण दिया था। उस वक्त कई कांग्रेसियों ने गुलाम नबी आजाद पर मोदी समर्थक होने का आरोप लगाया था। गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक क्रूर आदमी माना था, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक आतंकी घटना को याद करते हुए मानवता दिखाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ