G20 के भव्य आयोजन के लिए दिल्ली तैयार , जानें कितने हजार करोड़ खर्च होने का है अनुमान

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023 : दिल्ली में शनिवार से दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें जी 20 के 19 देश समेत 40 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं। दुनिया भर के नेताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

दिल्ली में जी 20 के आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब तक भारत पहुंच चुके नेता के भव्य और आकर्षक आयोजन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्राजील के प्रतिनिधियों ने भारत के इस भव्य आयोजन की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि अगले साल जी 20 की मेजबानी ब्राजील को करना है।

बताया जा रहा है कि भारत ने जी 20 के शिखर सम्मेलन का ऐसा भव्य आयोजन किया है जो 2008 से लेकर अब तक हुए जी 20 के सभी 18 आयोजनों में सबसे बेहतर और शानदार है। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

आपको बता दें कि भारत ने जी 20 समिट के आयोजन के लिए जबदस्त प्लानिंग की है। पिछले कई महीने से जी 20 के भव्य आयोजन की रुपरेखा तैयार करने में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालय के अधिकारी जुटे हुए थे। लुटियंस जोन, प्रगति मैदान समेत दिल्ली के कई इलाकों कलेवर ही बदल गया है।

एक अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि जी 20 समिट के इस आयोजन पर करीब 4100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया गया है। शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे नेता के रहने, खाने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी काफी खर्च आने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ