आंध्र प्रदेश में सामंथा रुथ प्रभु का जबरा फैन! घर में बनवाया भव्य मंदिर, देखने पहुंच रहे लोग

samantha ruth prabhu, andhra pradesh, samantha statue, samantha temple

Samantha Temple: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के जन्मदिन के मौके पर एक जबरा फैन ने अपने घर में उनका मंदिर बनवाया है। मामला बापटला जिले के अलापडू गांव का है। सामंथा के इस जबरा फैन की पहचान तेनाली संदीप के रूप में हुई है जिसने मंदिर बनाए जाने के बाद लगी मूर्ति का अनावरण किया और शुक्रवार को सामंथा के 36वें जन्मदिन पर केक भी काटा।

मंदिर में लगी सामंथा की मूर्ति देखने और उनके जन्मदिन के सेलिब्रेट करने के लिए आसपास के गांवों के लोग तेनाली संदीप के घऱ पहुंच गए। संदीप ने कहा कि उनकी इच्छा एक बड़ा मंदिर बनाने की थी। सामंथा की एक्टिंग के अलावा संदीप उनके धर्म से जुड़े कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। उन्होंने इस मौके पर गरीबों को खाना भी खिलाया।

बता दें कि सामंथा ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीज में एक नाम बनाया है। अभिनेता ने अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल शो ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में भी एंट्री की थी। फिलहाल, वे ‘सिटाडेल’ के हिंदी संस्करण के लिए तैयार हैं, जिसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

जानकारी के मुताबिक, सामंथा मायोजिटिस नामक ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित है। वह कई मौकों पर इसके बारे में बात कर चुकी हैं। संदीप ने कहा कि ग्रामीणों ने सामंथा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। संदीप ने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से सामंथा से नहीं मिले हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से एक दिन उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ