अनंतनाग में दो जगह मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Search Operation

Jammu Kashmir Search Operation

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियो में दो जगह मुठभेड़ हुई है। यहां बिजबेहरा और अवंतीपोरा में सुरक्षाबुलों व आतंकियो में गोलीबारी हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक अवंतीपोरा में तीन आंतकी ढेर हुए हैं। दोनों जगह सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मारे गए 3 आतंकियों में लश्कर के कमांडर मुख्तार भट भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार वह एफटी के साथ सुरक्षा बलों के शिविर पर फिदायीन हमले के लिए जा रहा था। पुलिस ने 1 एके-74 राइफल, 1 एके-56 राइफल और 1 पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर (जुमागुंड क्षेत्र) में भी सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया था। आए दिन पाकिस्तान की ओर से आतंकी भारत की सीमा प्रवेश करने की कोशिश करते हैं या फिर यहां से इन्हें पैसा भेजा जाता है। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से हथियारों और नशीले पर्दार्थौं की तस्करी पर रोक लगाने की पुलिस रोक रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ