अंडों की कीमत में अचानक क्यों हुई बढ़ोतरी, जानिए वजह
Eggs price raised in all over world: पिछले कुछ दिनों से अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। जानिए भारत सहित दूसरे देशों में कितनी बढ़ी कीमत।
Edited By Deeksha Priyadarshi

Egg Prices
Edited By Deeksha Priyadarshi

Egg Prices
Eggs price raised in all over world: दुनिया के कई पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। इसकी वजह से अमेरिका, जापान और भारत सहित कई देशों में अंडों की कीमतों में अचानक उछाल आया है। पिछले साल भी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस फैलने की वजह से कई मुर्गियां इसकी चपेट में आ गई थी। अब एक बार फिर बीमारी के फैलने की वजह से अंडे की कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका में एवियन फ्लू की वजह से पिछले साल ही नवंबर और दिसंबर के महीने में 1.4 करोड़ से अधिक मुर्गियां मारी गई थीं। वही पिछले 30 दिनों में अमेरिका में 80 लाख से अधिक पक्षियां इस वायरस से संक्रमित हुई हैं।ॉ
अमेरिका में ग्रेड ए के बड़े अंडों की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में बड़े साइज के अंडे की कीमत बढ़कर 2.41 डॉलर हो गई है। जापान में साल की शुरुआत में अंडे की 179 येन प्रति किलोग्राम से बढ़कर 218 येन प्रति किलोग्राम हो गई है। जापान में कीमतों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मेक्सिको ने 15 अप्रैल को अबतक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद ही अंडो की कीमतों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: