PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, X अकाउंट्स को भेजा नोटिस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी किसी पोस्ट या वीडियो में कानून का उल्लंघन, भड़काऊ कंटेंट कंटेंट या आपत्तिजनक भाषा पाई जाती है तो संबंधित सोशल मीडिया इंटरमीडियरी और अकाउंट संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

CJP PROTEST.jpg (2)

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ आपत्तिजनक नारों का इस्तेमाल किया गया. जिनके कई वीडियो और रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं. अब इन क्लिप्स को सोशल अकाउंट्स से हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है. पुलिस ने एक्स (X) पर एक्टिव कई अकाउंट्स को नोटिस जारी कर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी, नारे और कमेंट्स वाले पोस्ट हाटने को कहा है.

विज्ञापन

कितने अकाउंट्स को भेजा गया नोटिस?


इसके अलावा पुलिस ने उन अकाउंट्स की जानकारी भी मांगी है, जिनसे ऐसे वीडियो पोस्ट किए गए. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितने अकाउंट्स को नोटिस भेजे गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों और उसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कंटेंट का रिव्यू करने के बाद की गई है. दिल्ली पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो, फोटोज, कमेंट्स और मैसेज की जांच की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे ₹2,500

400 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान


इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उसने 400 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है, जिनके पाकिस्तान से जुड़े होने का संदेह है और जो छात्र प्रदर्शनों से संबंधित फर्जी दावे, अफवाहें और डीपफेक वीडियो वायरल कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि ऐसे कंटेंट का उद्देश्य भ्रम फैलाना और माहौल को प्रभावित करना हो सकता है, इसलिए इन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसकी साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. अगर भविष्य में भी किसी पोस्ट या वीडियो में कानून का उल्लंघन, भड़काऊ कंटेंट कंटेंट या आपत्तिजनक भाषा पाई जाती है तो संबंधित सोशल मीडिया इंटरमीडियरी और अकाउंट संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ