दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी; जानें IMD का अपडेट

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों पर अगले कुछ दिन बर्फबारी होगी। जिसका असर दिल्ली में देखने को मिलेगा, यहां ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। दिल्ली में 19 फरवरी को 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

IMD Weather Forecast Rain Alert

उत्तर भारत में फिर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।।

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में 19 से 21 फरवरी के बीच तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसके अलावा यहां बादल छाए रहेंगे। दिन में सूरज बादलों से लुकाछिपी करता दिखेगा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे हवा में ठंडक रहेगी, यहां दिन में बिजली गरजेगी और देर शाम तक हल्की बारिश होने संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान और पंजाब में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस रहेगा। जिसका असर मैदान इलाकों में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मध्यम से तेज बारिश और बर्फबारी होने की आशंका बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कल और परसों अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होगी। यहां 21 फरवरी के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है।

विज्ञापन

लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 19 और 20 फरवरी को ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 20 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर अगले कुछ दिन दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में रहेगा। यहां ठंडी हवाएं चलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ