दिल्ली-NCR में खिलेगी धूप, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Weather Forcast: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी को 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Weather Update

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम (12 फरवरी) साफ रहेगा। यहां दिन में धूप खिलेगी, सुबह-शाम तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी को एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में कुछ जगह ओले पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन सुबह-शाम दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों हुई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। फिलहाल तड़के एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

विज्ञापन

13 व 14 फरवरी को बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी को 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 फरवरी के बीच यूपी के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी हिमालयन रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे राजस्थान में 13 व 14 फरवरी को बादल छाए रहने और अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ओले पड़ेंगे

रविवार को यहां कबीरधाम जिले में ओले पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में ठंड बरकरार है। अगले कुछ दिन यहां ठंडी हवाओं के साथ बारिश होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ