Aaj ka Mausam: चढ़ने लगा है दिल्ली का पारा लेकिन बरतें सावधानी, पंखे चलाने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग का अलर्ट  

Delhi weather update: 18 मार्च को एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान तकरीबन 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मार्च को झारखंड में ओलावृष्टि का अनुमान बना हुआ है।

Delhi Weather Forecast IMD Alert

शुक्रवार दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में आज 18 मार्च को आसमान साफ रहेगा। यहां दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जिससे दिन में लोगों को थोड़ी गर्मी का अहसास हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड गई नहीं है सुबह और शाम धीमी गति में हवा चलेगी। खासकर बुजुर्ग और बच्चे लापरवाही न बरतें। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन

13 डिग्री सेल्सियस तक

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 मार्च को एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान तकरीबन 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान ह्यूमिडिटी करीब 86 फीसदी रहेगी और वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब

मध्यप्रदेश में 18 मार्च को अलग-अलग शहरों में तेज गति में हवाएं चलेंगी। कुछ एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। यहां 5 नेशनल हाईवे समेत करीब 200 से अधिक सड़कें बाधित हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिन साफ रहेगा। यहां पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में अलगे दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन

झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि 

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मार्च को झारखंड में ओले पड़ने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा ओडिशा, विदर्भ में भी ओलावृष्टि का अनुमान बना हुआ है। मौमस विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के चलते विदर्भ से लेकर उत्तरी केरल तक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जिससे कहीं हल्की बारिश और कहीं धूप निकलने का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। मैदान क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ