दुल्हन के लिए कुछ भी करेगा! कार को लगाए 'पंख', पुलिस ने 'कतरे', देखें वीडियो

Viral videos: यह पूरा मामला यूपी के अंबेडकरनगर क्षेत्र का है। यहां एक कार को दो भाइयों ने हेलीकॉप्टर में तब्दील कर दिया। दोनों अपनी बारात में इसे ले जाना चाहते थे और अपनी दुल्हनों को इसमें बैठाकर घर ले लाना चाहते थे, ताकि उनकी शादी यादगार बन सके। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली।

trending videos
विज्ञापन

अजब गजब: देश-विदेश में लोग अपनी शादी यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के अंबेडकरनगर में सामने आया है, जहां दो भाइयों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पुरानी मारुति सुजुकी 800 को हेलीकॉप्टर में तब्दील कर दिया। न केवल कार के ऊपर रोटर (पंखे) लगाए बल्कि उसकी टेल भी बनाई। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पहले आप भी इस अनोखी कार-कम हेलीकॉप्टर को चेकआउट करें।

विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान दिखी कार

यह पूरा मामला अंबेडकरनगर की अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा होने के बाद पुलिस नाकेबंदी कर इलाके में जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक कार दिखाई दी जिसके ऊपर किसी हेलीकॉप्टर की तरह रोटर लगे थे। उसे जांच के लिए रोका तो पुलिस के होश उड़ गए। कार में दो युवक सवार थे, दोनों ने खुद कार को हेलीकॉप्टर में तब्दील किया है।

बारात में रौब दिखाना था

दोनों भाइयों ने अपनी कार को मॉडिफाई कर हेलीकॉप्टर बनाया है। पूछताछ में पता चला कि वह उसे पेंट करवाने ले जा रहे हैं। दरअसल, उनकी शादी है और वह अपनी दुल्हनों को उसमें लेकर आना चाहते हैं। दोनों भाई भीटी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। बता दें नियमों के तहत आप अपनी कार के बॉडी शेप में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकते।

नेटिजन्स कर रहे कमेंट

अब पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार को कब्जे में लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस अजब इनोवेशन की वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं। लोग दोनों युवकों की मेहनत को सराह रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ