दिल्ली-एनसीआर में बिन बादल 'बरसात', 50 उड़ानें और 23 ट्रेनें चल रहीं लेट

दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT III B  तकनीक लागू की गई है। यहां रनवे पर विजिबिलिटी 200 मीटर से कम बनी हुई है। फ्लाइट पकड़ने जा रहे लोगों को एयरलाइंस के संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया है।

delhi airport fog

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं।

Delhi Airport Flights Delayed: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा पसरा है, जिससे यहां आम जनजीवन प्रभावित है। सड़क से लेकर हवाई मार्ग पर इसका असर है। जानकारी के अनुसर दिल्ली हवाईअड्डे पर 50 से ज्यादा उड़ानें बाधित हैं। इनमें से कुछ को तीन घंटे से अधिक की देरी होने के चलते कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, पांच से अधिक फ्लाइटें आसपास के राज्यों जैसे जयपुर, अहमदाबाद, मुंबाई आदि के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

6 घंटे तक लेट हैं ट्रेन, घर से पता करके निकलें  

उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों की करीब 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार पुरी से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12801 करीब साढ़े छह घंटे लेट है। ऐसे में वापसी के लिए इस ट्रेन में देरी होगी। बुधवार सुबह नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन स्टेशनों पर यात्री परेशान होते दिखे। लोगों से अपील है कि वह रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर अपनी ट्रेन का समय चेक कर ही स्टेशनों पर जाएं।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT III B तकनीक लागू

जानकारी के अनुसर मंगलवार रात करीब 9 बजे से ही एनसीआर में कोहरा पड़ने लगा था। जिससे यहां पालम, सफदरजंग, नोएडा समेत अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच थी। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरे के चलते CAT III B  तकनीक लागू की गई है। बता दें इस प्रणाली में रनवे पर लाइटें और आधुनिक उपकरणों से विमान को सुरक्षित उतारा जाता है। यह तब लगाया जाता है जब रनवे पर विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो।

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी

दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई जगह पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी होगी। जिसका असर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, रोहतक समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पड़ेगा। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

दिन में कार की हेडलाइट लो बीम पर रखकर चलाएं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार कोहरे में दिन में भी हेडलाइट लो बीम पर रखकर वाहन चलाएं। लेन ड्राइविंग समेत अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ