---विज्ञापन---

देश angle-right

नौंवी के बच्चे सीख रहे कैसे करें डेटिंग? रिलेशनशिप के सीक्रेट, वायरल पोस्ट की जानें सच्चाई

Dating Relationship Chapter In Class 9 Book: नौवीं क्लास के बच्चों को डेटिंग और रिलेशनशिप के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसका खुलासा 'एक्स' पर वायरल हुए एक पोस्ट से हुई। यूजर्स ने इस पोस्ट पर मजेदार रिप्लाई दिए हैं।

---विज्ञापन---

Dating And Relationships Chapter In CBSE Class 9 Book: सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इन दिनों क्लास 9 के एक चैप्टर की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें स्टूडेंट्स को डेटिंग और रिलेशनशिप से जुड़ी चीजों को बताया गया है। इस चैप्टर में क्रश, कैटफिशिंग और साइबरबुलिंग जैसे शब्दों का भी जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि यह चैप्टर सीबीएसई बोर्ड की वैल्यू एजुकेशन सब्जेक्ट की किताब में है।

8 लाख से अधिक लोगों ने देखा पोस्ट

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस पोस्ट को खुशी नाम की एक यूजर ने 30 जनवरी को रात सात बजकर 52 मिनट पर शेयर की। इस पोस्ट को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट को अब तक 7608 बार लाइक और 719 बार रिपोस्ट किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन

पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। टिंडर इंडिया ने लिखा कि अगला चैप्टर होगा- ब्रेकअप से कैसे निपटें। विवेक नाम के यूजर ने कहा- अद्भुत। यह कौन सा बोर्ड है? CBSE, ICSE या राज्य बोर्ड। महेश पाटिल ने कहा कि अगला चैप्टर ब्रेकअप और पैचअप के समझने पर होना चाहिए।

---विज्ञापन---

‘काश हमारे टाइम में ऐसे चैप्टर होते’

---विज्ञापन---

एक यूजर ने कहा कि यह किताब मुझे मुझे भेज दीजिए। मैं इसे पूरा पढ़ लूंगा। दूसरे यूजर ने कहा कि काश! यह मुझे भी पढ़ाया गया होता। तीसरे यूजर ने कहा कि अगर हमारे जमाने में यह सब पढ़ाया गया होता तो अब तक 15-16 गर्लफ्रेंड तो बन ही जाती। एक अन्य यूजर ने कहा- काश हमारे टाइम में ऐसे चैप्टर होते तो आज सैल्यूट कर रहे होते।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हर साड़ी के रंग में छिपा राज! जानें 2019 से 2024 तक का संदेश

---विज्ञापन---

बजट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, मिडिल क्लास का हो गया Moye moye

साउथ के इस सुपरस्टार अभिनेता को क्यों कहते हैं God Of Meme? X पर क्यों हो रहे ट्रेंड?

First published on: Feb 01, 2024 06:39 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola