कौन हैं #KumariAunty, जिन्हें तेलंगाना के सीएम ने भेजी मदद

#KumariAunty Trending on X: सोशल मीडिया पर #KumariAunty के साथ अब तक हजारों पोस्ट हो चुके हैं, इसका कनेक्शन सीएम रेवंत रेड्डी से है।

Kumari Aunty trending on X

कौन हैं कुमारी आंटी?

#KumariAunty Trending on X: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपनी बात को खुलकर रख सकता है। इसके अलावा लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरों की बातों का समर्थन दे सकते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अलग तरह के कीवर्ड और हैशटैग टॉप पर ट्रेंड करते हैं। आज भी एक कीवर्ड #KumariAunty सोशल मीडिया साइट X के टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर #KumariAunty X के टॉप पर ट्रेंड में क्यों हैं? इस हैशटैग के साथ अब तक हजारों पोस्ट हो चुके हैं।

कौन हैं #KumariAunty

सोशल मीडिया पर कुमारी आंटी के साथ किए गए पोस्ट के अनुसार, इसका सीधा कनेक्शन तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के साथ है। कुमारी आंटी हैदराबाद में काफी फैमस हैं। वह ITC कोहिनूर में बगल में इनऑर्बिट मॉल के सामने एक स्ट्रीट फूड प्वाइंट चलाती हैं। उनका कहना है कि इससे वह रोजाना 30 हजार कमाती हैं। इन आंटी की दुकान पर फिल्मी हस्तियां फिल्म प्रमोशन के लिए आती हैं।

यह है मामला 

आंटी का फूड स्टॉल बहुत ही अच्छा चल रहा था, मंगलवार को पुलिस वालों ने उनका फूड स्टॉल बंद करवा दिया और ठेला जब्त कर लिया। कुमारी आंटी की मानें तो 50 हजार रुपये का खाना बर्बाद हो गया था। इसके अलावा पुलिस ने उनके बेटे को भी काफी मारा था। जैसे ही इसकी खबर सीएम रेड्डी को हुईं उन्होंने तुरंत डीजीपी निर्देश दिया कि कुमारी आंटी उनका काम करने दे। इसके साथ उनके खिलाफ दर्ज मामलों को भी बंद कर दें। सीएम रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि वह कुमारी आंटी के फूड स्टॉल पर आएंगे। सीएम रेवंत रेड्डी की बाते सुनने के बाद कुमारी आंटीबहुत खुश हैं। इसके बाद से ही X के टॉप पर कुमारी आंटी और सीएम रेवंत रेड्डी ट्रेंड होने लगे और लोग सीएम रेड्डी की तारीफ करने लगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ