बजट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, मिडिल क्लास का हो गया Moye moye

Interim Budget 2024 : संसद में पेश हुए बजट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Budget 2024

संसद में बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

विज्ञापन

Interim Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यक्राल का आखिरी बजट सदन में पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद भवन में बजट पेश किया। इस बजट की तरफ लोग उम्मीदों से देख रहे थे क्योंकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यक्राल का ये आखिरी बजट था। बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

मिडिल क्लास के लोगों को टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है। 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया कि 41 हजार डिब्बे वंदे भारत के तहत चलाए जाएंगे। लक्ष्यदीप के विकास को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान हुआ है। बजट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि हमेशा की तरह ये बजट फिर समझ नहीं आया तो वहीं कोई कह रहा है कि एक बार फिर मिडिल क्लास का मोये मोये हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/Politics_2022_/status/1752947507188187371

विज्ञापन

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोगों का कहना है कि बजट सुनकर खुद सरकार के मंत्री और सांसद भी हैरान रह गए।

https://twitter.com/Cryptic_Miind/status/1752949708224676075

विज्ञापन

लक्षद्वीप में विकास करने और बजट जारी करने पर भी सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार ने कहा है कि अगले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ और घर बनाने की योजना है। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक एक करोड़ मह‍िलाएं लखपत‍ि बनी हैं। आने वाले सालों में इनकी संख्या 3 करोड़ करने की योजना है। 1 करोड़ लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ