साउथ के इस सुपरस्टार अभिनेता को क्यों कहते हैं God Of Meme? X पर क्यों हो रहे ट्रेंड?

Brahmanandam Birthday : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #HappyBirthdayMemeGod ट्रेंड कर रहा है। क्या आप जानते हैं किसे यूजर्स God of Meme कह रहे हैं।

Brahmanandam Birthday

Brahmanandam Birthday

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #HappyBirthdayMemeGod ट्रेंड कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि God of Meme कौन है? किसका जन्मदिन मनाया जा रहा है? हो सकता हो कि आपको नाम ना पता हो लेकिन चेहरा देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स जरूर पहचान जाएंगे। अक्सर आपने इन्हें किसी ना किसी मीम में जरूर देखा होगा।

साउथ एक्टर ब्रह्मानंदम का 1 फरवरी को जन्मदिन है, वह 68 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ब्रम्हानंदम के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उन्हें God of Meme कह रहे हैं। दरअसल अधिकतर मीम में आपको ब्रम्हानंदम दिखाई देते हैं।फिल्मों से उनके सीन को निकालकर लोग मीम के लिए उपयोग करते हैं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के होते हैं।

विज्ञापन

ब्रह्मानंदम सबसे महंगे कॉमेडी एक्टर भी कहे जाते हैं। साउथ के साथ ही वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ब्रह्मानंदम के नाम पर जीवित एक्टर के रूप में सबसे ज्यादा स्क्रीन क्रेडिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, ब्रह्मानंदम 1,000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके नाम पर ये एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस्टफर ली के पास था, जिन्होंने 857 फिल्मों में काम किया था।

https://twitter.com/SHIVAJI_0623/status/1752869033110565076

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया लोग ऐसे दे रहे बधाई

ब्रह्मानंदम एक वर्सेटाइल एक्टर हैं लेकिन उन्हें कॉमेडी एक्टिंग करते देख लोगों को हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ब्रह्मानंदम को पदमश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 28 साल में उन्होंने 1024 फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

ब्रह्मानंदम का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ, मास्ट्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री लेने के बाद वह तेलुगू के लेक्चरर बन गए. वह थियेटर से जुड़े रहे और इसी के जरिए वह फिल्मों में आ गए। इसके बाद एक बाद एक फिल्मों में काम करते चले गए। आज भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन पहले की अपेक्षा कम और चुनिंदा फिल्मों में काम करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ