---विज्ञापन---

Dalai Lama: तीन साल के अंतराल के बाद कल दिल्ली आ रहे दलाई लामा

लेह: शीर्ष तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा कल दिल्ली आ रहें हैं। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद दलाई लामा दिल्ली का दौरा करने वाले हैं। लद्दाख बौद्ध संघ के अनुसार लद्दाख में एक महीने के लंबे प्रवास के बाद दलाई लामा सुबह 7:30 बजे फोतांग गैफेलिंग, जेवेत्सल (लेह) से रवाना होंगे। फिलहाल अभी […]

लेह: शीर्ष तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा कल दिल्ली आ रहें हैं। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद दलाई लामा दिल्ली का दौरा करने वाले हैं। लद्दाख बौद्ध संघ के अनुसार लद्दाख में एक महीने के लंबे प्रवास के बाद दलाई लामा सुबह 7:30 बजे फोतांग गैफेलिंग, जेवेत्सल (लेह) से रवाना होंगे। फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि वह राजनीतिक नेतृत्व के साथ कोई बैठक करेंगे या नहीं।

अभी पढ़ें केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें हरियाणा: सामूहिक आत्महत्याकांड से अंबाला दहला, शख्स ने माता-पिता समेत पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया

---विज्ञापन---

इससे पहले तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही वह समय आएगा जब लद्दाखी
फिर से ल्हासा जा सकेंगे। वह बोले तिब्बती पूर्ण स्वतंत्रता के बजाय वास्तविक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। लेह में दिस्कित त्सल, थुपस्टानलिंग गोनपा में एक नए शिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा था कि “राजनीतिक जिम्मेदारी से सेवानिवृत्त होने से पहले, हमने बीच का रास्ता अपनाया, जिसके अनुसार हम तिब्बत के मुद्दे पर पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान की मांग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि हम पूर्ण स्वतंत्रता के बजाय वास्तविक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं, मुख्य रूप से सभी तिब्बती भाषी क्षेत्रों में अपनी पहचान, भाषा और समृद्ध बौद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने से संबंधित हैं।”

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 25, 2022 09:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola