केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की

amit shah

प्रशांत देव, नई दिल्ली: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्‍ली में जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना व जम्मू-कश्मीर प्रशासन सहित भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अमित शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद की घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की समीक्षा की। उन्होंने COVID-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस साल हुई अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद का सफाया
केंद्रीय गृह मंत्री ने गृह मंत्री ने आतंकवाद का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस को सुनियोजित आतंकवाद विरोधी अभियानों के माध्यम से समन्वित प्रयास जारी रखने को कहा। बैठक में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर और प्रभावी होनी चाहिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के लिए क्षमताओं में सुधार पर काम करना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण जम्मू और कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और इसे पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों को सीमा व एलओसी को अभेद्य बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखना चाहिए और एक बार आतंकवादियों, हथियार और गोला बारूद की सीमा पार आवाजाही का डर समाप्त हो गया है तो जम्मू-कश्मीर के लोग सुरक्षा बलों की मदद से इस छद्म युद्ध (proxy war) पर निर्णायक विजय प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिए आतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता देने, बढ़ावा देने और बनाए रखने वाले तत्वों से युक्त आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र (eco-system) को समाप्त करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ