कब दस्तक देगा चक्रवाती तूफान 'दाना'? 35 से 120KM तक पहुंचेगी हवा की स्पीड, इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है, जिसका नाम दाना है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से यह चक्रवाती तूफान टकराएगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना है। 35 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

Cyclonic storm

जानें आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट। (File Photo)

IMD Cyclonic Storm Dana Alert : देश में एक तरफ धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान भी दस्तक देने वाला है। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि चक्रवात ‘दाना’ कब दस्तक देगा और किन राज्यों में इसका देखने को मिलेगा?

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, 22 अक्टूबर को प्रेशर एरिया और 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां 24-25 अक्टूबर को जमकर बारिश होने के आसार हैं। इस चक्रवात का नाम दाना है।

विज्ञापन

मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी

विज्ञापन

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर भी एक लो प्रेशर एरिया बना है। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यह 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा, जिससे समुद्र के ऊपर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने 22-25 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्री तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

120KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर 21 अक्टूबर को 35-45 से 65 किमी, 22 अक्टूबर की शाम तक 55-65 से 75 किमी, 23 अक्टूबर की शाम से 24 अक्टूबर की सुबह तक 70-90 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में 23-24 अक्टूबर को 45-55 से 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा की स्पीड बढ़कर 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 से 26 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी 24 अक्टूबर को बादल बरसेंगे। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ