Cyclone Fengal Live: फ्लाइटें रद्द, ट्रेनें ठप, एयरपोर्ट बंद, भारी बारिश और जलभराव; 2 राज्यों में तबाही मचा रहा तूफान

Cyclone Fengal Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल आज पुडुचेरी के तट से टकराने के बाद 7 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसलिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि तूफान की ताजा स्थिति क्या है?

Cyclone Fengal

तूफान की आहट से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

Cyclone Fengal Today Update: देश के 7 राज्यों के लिए आज का दिन खतरनाक है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल तबाही मचा रहा है। आज तूफान पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र तट से टकराएगा। इससे पहले तूफान केरल और तमिलनाडु में तबाही मचा रहा है। तूफान के असर से दोनों राज्यों में तेज हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश होने से जलभराव के हालात हैं। फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई एयरपोर्ट बंद है और ट्रेन सेवाएं भी ठप हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के स्कूल- कॉलेज बंद हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। क्योंकि तूफान के टकराते ही करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी से बहुत भारी बारिश होगी। बता दें कि मानसून का सीजन खत्म होने के बाद भारत को प्रभावित करने वाला यह दूसरा तूफान है। इससे पहले अक्टूबर के आखिरी दिनों में चक्रवाती तूफान दाना आया था, जिसने ओडिशा और महाराष्ट्र में तबाही मचाई थी।

विज्ञापन

तूफान से निपटने के लिए तैयारियां

तमिलनाडु और पुडुचेरी सरकारों ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज 30 नवंबर के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदंश दिया है। राज्यभर में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इन शहरों में न कोई एग्जाम होंगे और न ही कोई कोचिंग क्लास लगेगी। तमिलनाडु सरकार ने 30 नवंबर की दोपहर से ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) और ओल्ड महाबलीपुरम रोड (OMR) सहित प्रमुख सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। जो मार्ग समुद्र तट के करीब से गुजरते हैं, अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

विज्ञापन

सरकार ने आईटी कंपनियों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को 30 नवंबर को घर से काम करने की अनुमति दें, ताकि चक्रवात फेंगल के आने पर लोगों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके। तमिलनाडु राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्यभर में 2,229 राहत शिविर स्थापित किए हैं। अब तक 164 परिवारों के 471 लोगों को तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में राहत केंद्रों में रखा जा चुका है। स्थानीय अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की आशंका के चलते चेन्नई, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई में मोटर पंप, जनरेटर और नावों सहित आवश्यक उपकरण भी तैनात किए हैं।

विज्ञापन

NDRF तैनात और हेल्पलाइन नंबर जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आपातकालीन टोल-फ्री नंबर-112 और 1077-स्थापित किए गए हैं। संकट कॉल के लिए एक व्हाट्सएप नंबर (9488981070) जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को तैनात किया गया है। तूफानी हवाओं और समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों को देखते हुए अधिकारियों ने मछुआरों को किनारे पर ही रहने की सलाह दी है।

तेज हवाओं से होने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए तमिलनाडु सरकार ने गिरने वाली वस्तुओं क्रेन और अन्य मशीनों को नीचे जमीन पर उतार दिया है। बिलबोर्ड और विज्ञापन होर्डिंग्स को मजबूत किया गया है और हटाया गया है। मौसम विभाग ने आज से 3 दिसंबर तक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आंधी-तूफान आने के साथ बिजली चमक सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ