---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyclone Dana: अगले 24 घंटे ‘खतरनाक’; तूफान तबाही मचाने को तैयार; 2 राज्यों में रेड अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

Cyclone Dana Latest Update: चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे में समुद्र तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया है।

---विज्ञापन---

Cyclone Dana Odisha Landfall: देश के 2 राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए अगले 24 घंटे काफी खतरनाक साबित होने वाले हैं, क्योंकि पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दाना तबाही मचाने को तैयार है। आज 24 अक्टूबर की शाम से कल 25 अक्टूबर की सुबह तक यह समुद्री तूफान ओडिशा के पुरी में समुद्र तट से टकराएगा। इसके प्रभाव का अनुमान लगाते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है।

तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ेगा। कई दिन से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है।  कल से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आज और कल यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान से निपटने की तैयारी भी कर ली है। आइए चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ताजा अपडेट जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

चक्रवाती तूफान का ताजा स्थिति

चक्रवाती तूफान दाना पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मंडरा रहा है। कल 23 अक्टूबर को तूफान वहीं उसी क्षेत्र में केंद्रित था। अभी तूफान पारादीप (ओडिशा) से लगभग 420 किमी दक्षिणपूर्व, धमारा (ओडिशा) से 450 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 24 अक्टूबर की सुबह तक मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

24 अक्टूबर की आधी रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह तूफान पुरी और सागर द्वीप के बीच भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के करीब उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करेगा। 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ यह चक्रवाती तूफान समुद्र में ज्वार भाटा की स्थिति बना सकता है। ऐसे में अगले 24 घंटे समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठेंगी, जो ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों से टकराएंगी। वहीं तूफानी हवाओं के साथ दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी। इसलिए समुद्र तटों पर जाना खतरनाक हो सकता है।

---विज्ञापन---

 

6 राज्यों पर पड़ेगा तूफान का आसार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 6 राज्यों पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अक्टूबर तक 3 दिन ओडिशा के 14 समुद्र तटीय जिलों में तूफानी हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 7 से 20 CM बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना में आज बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक में तूफान के आने से पहले हुई बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बारिश के कारण बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से हादसा हो चुका है, जिसमें 8 लोग मारे गए हैं। तमिलनाडु, पुदुचेरी और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 24, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola