घरों की छतें उड़ेंगी, बिजली के खंभे उखड़ेंगे, गिरेंगे पेड़; इन जिलों में 120KM की रफ्तार से तांडव मचाएगा चक्रवाती तूफान!

IMD Cyclonic Dana Alert : 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चक्रवाती तूफान फिर जमकर तांडव मचाने के लिए आ रहा है, जिससे घरों की छतें उड़ेंगी, बिजली के खंभे उखड़ेंगे, पेड़ गिरेंगे। कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है।

Cyclonic storm

जानें आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट। (File Photo)

IMD Cyclonic Dana Alert : देश में एक बार फिर तबाही मचाने के लिए चक्रवाती तूफान आ रहा है। इस दौरान समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए शासन प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 26 अक्टूबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और कई ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

विज्ञापन

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना प्रेशर 4 किमी प्रति घंटे की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 23 अक्टूबर को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत संभावना है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के आने की उम्मीद है। भूस्खलन के समय 100-120 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी और समुद्री में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। फिर यह गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तटों को पार कर जाएगा।

विज्ञापन

इन राज्यों पर दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

विज्ञापन

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। ओडिशा के बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खोरदा जिलों में 23 अक्टूबर को और ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर केंदुझर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खोरदा और पुरी जिलों में 24-25 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिलों में 24-25 तारीख को जमकर बादल बरसेंगे।

24-25 अक्टूबर को आएगा चक्रवात दाना

विज्ञापन

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। समुद्र में 24 की रात से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह तक ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और मौसम खराब रहेगा। 25 अक्टूबर की दोपहर तक चक्रवाती तूफान जमकर कहर बरपाएगा और फिर धीरे-धीरे इसमें कमी आने लगेगी। मछुआरों को भी 23 से 25 अक्टूबर के दौरान समद्री तटों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

ये पहुंचेगा नुकसान

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रभावित जिलों में चक्रवाती तूफानों से घरों की छतें उड़ सकती हैं। बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं और पेड़ गिर सकते हैं। बिजली और संचार लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है। कच्ची-पक्की सड़कें उखड़ सकती हैं और जगह-जगह पानी भर सकता है। जर्जर मकान गिर सकते हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम भी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ