TMC Rally: क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने कहा, 'झुकेगा नहीं साला', आलोचना के बाद मांगी माफी

manoj tiwari

Manoj Tiwary Remarks: क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा तंज कसते हुए चुनौती दी और कहा ‘झुकेगा नहीं साला’। रविवार को टीएमसी की एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। मनोज तिवारी के इस बयान की आलोचना के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

विज्ञापन

बता दें कि मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में खेल राज्य मंत्री हैं। रविवार को वे हावड़ा मैदान के विधानसभा मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की।

विज्ञापन

मनोज तिवारी ने और क्या कहा

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए भाजपा को चुनौती दी। तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘कान’ खोलने और फिल्म ‘पुष्पा’ के संवाद सुनने का निर्देश देते हुए कहा, ‘झुकेगा नहीं साला’।

विज्ञापन
Bhupendra Patel Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा; PM मोदी, नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

मनोज तिवारी के इस बयान पर विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी और उनके बयान की जमकर आलोचना की गई। इससे संबंधित पत्रकारों से पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने ब्रीफिंग के दौरान माफी मांगी। तिवारी ने माफी मांगते हुए कहा, “मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ