---विज्ञापन---

देश angle-right

Covid 19 in india: कोरोना का खतरा बढ़ा, जल्द लागू होंगे यह नियम, यहां जानें सब कुछ

Covid 19 in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, बैंकॉक और सिंगापुर के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना और प्रस्थान से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने की संभावना है। Air Suvidha forms, RT-PCR tests 72 hrs prior […]

---विज्ञापन---

Covid 19 in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, बैंकॉक और सिंगापुर के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना और प्रस्थान से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने की संभावना है।

---विज्ञापन---

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी के मध्य में कोविड मामलों में उछाल देखा जा सकता है। सूत्रों ने आगे कहा कि यह आकलन देश में कोविड के उछाल के पिछले रुझानों का विश्लेषण करने के बाद किया गया था।

कुछ देशों में कोविड मामलों में विस्फोट के बीच एक ओर लहर की आशंका में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। इससे पहले आज दिन में दुबई के दो यात्रियों को चेन्नई हवाई अड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाया गया। वहीं, बता दें कगि 24 से 26 दिसंबर के कुल करीब 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

---विज्ञापन---

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव केस 3468 हैं, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 47 केस बढ़े हैं। देश में मरीजों का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिव रेट 0.14 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिव रेट 0.18 प्रतिशत है।

First published on: Dec 28, 2022 09:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola