Corona Update: फिर डराने लगा है कोरोना, 24 घंटे में नए केसों में 16 फीसदी उछाल

Corona Cases in India
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो आज भी भारत के लिए चिंता की खबर है। आज एकबार फिर देश में कोरोना के मामले में तेजी दर्ज की जा रही है। देश में आज भी दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 19 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 19,893 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 53 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 17,135 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 47 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 2758 की तेजी आई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 19,893 नए केस सामने आए हैं जबकि 53 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 20,419 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 36 हजार 478 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 579 एक्टिव केस कम हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,087,037 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 43,424,029 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 526,530 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 38,20,676 डोज लगाई गई हैं। देश में अभी तक कुल 2,05,22,51,408 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ