Corona Update: भारत में फिर बढ़ने लगा करोना, 24 घंटे में कोरोना के आए 283 नए केस
Edited By Pankaj Mishra

corona update
Edited By Pankaj Mishra

corona update
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर भी पहुंच गया है। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले 9 दिनों से देश में कोरोना के जहां लगातार 150 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले तीन दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लंबे समय बाद ऐसा है जब देश में लगातार तीन दिन 200 से ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 283 नए केस समाने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 283 नए केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 268 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की नहीं खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 15 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (3 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 283 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 187 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2525 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 86 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 162 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 865 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 772 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2525
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 162
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 865
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 772
और पढ़िए –Tripura Politics: माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.