पूर्वोत्तर में खिला कमल, दिल्ली में जश्न: पीएम मोदी बोले- 'अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर न ही दिल से', विपक्ष को घेरा

Election Results 2023: Tripura Meghalaya Nagaland Election Results 2023, Pm Narendra Modi, BJP Chief JP Nadda, Amit Shah, Delhi BJP Headquarter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Election Results 2023: पूर्वोत्तर में मिली जीत पर दिल्ली में जश्न है। गुरुवार शाम प्रधानमंत्री मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर।’

विज्ञापन

पीएम बोले- मुझे संतोष कि मैंने दिल जीता

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।

विज्ञापन

हमारे कुछ शुभचिंतकों को ये है तकलीफ

पीएम मोदी ने विरोधी पर हमले भी किए। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं?

Election Results 2023 Victory Celebration At Delhi BJP Headquarter Pm Narendra Modi On Tripura Meghalaya Nagaland

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

विज्ञापन

 

पूर्वोत्तर की जनता को मेरा नमन

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, ‘इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है। उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

दुनिया के लिए संदेश हैं ये परिणाम

पीएम ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था।

विज्ञापन

इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

नड्डा बोले- पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने समझ रखा था ATM

जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने एटीएम समझ रखा था। पैसा कमाने पर जोर दिया जाता था। लेकिन अब पूर्वोत्तर में विकास हुआ है। अब यहां हिंसा नहीं, शांति है।

विज्ञापन

Election Results 2023: Tripura Meghalaya Nagaland Election Results 2023, Pm Narendra Modi, BJP Chief JP Nadda, Amit Shah, Delhi BJP Headquarter

नड्डा बोले- ये जीत कोई अचानक नहीं हुई

भाजपा अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर कहा, ‘ये जीत कोई अचानक नहीं हुई है। प्रधानमंत्री जी ने इसके लिए कई सालों से प्रयास किया है। उन्होंने दूर दृष्टि लेकर और एक संकल्प लेकर भारत की राजनीति में और राजनेताओं के द्वारा जिस पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जा रही थी, उसे मुख्यधारा में लाने का काम किया। इस तरह पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।’

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम का जताया आभार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पीएम ने उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया। नागालैंड में बीजेपी को यशस्वी बनाया और मेघालय में वोट प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया है। मैं इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस प्रयास के लिए उनका अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन

त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को बहुमत

पूर्वोत्तर के दो राज्य नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है। वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है, यानी यहां कोई पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है।

फिलहाल आज का दिन भाजपा के लिए खास है। इस खास दिन को सेलेब्रेट करने के लिए पीएम मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। पीएम ने हवा में हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी पर फूलों की बारिश भी हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ