---विज्ञापन---

देश angle-right

Tripura Politics: माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

Tripura Politics: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है और राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर […]

---विज्ञापन---

Tripura Politics: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है और राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है। शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत, 60 में से 32 सीटें जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 32 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गुरुवार को चुनाव परिणाम के बाद भी साहा ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।

और पढ़िए –Meghalaya Curfew: चुनाव परिणाम के बाद मेघालय के सहसनियांग गांव में हिंसा, अगले आदेश तक कर्फ्यू

---विज्ञापन---

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 32, टिपरा मोथा पार्टी को 13, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1, कांग्रेस को 3 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 03, 2023 01:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola