Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज भी कोरोन संक्रमण के 200 से भी कम मामले सामने आए हैं। देश में आज कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। जबकि किसी मौत की खबर नहीं है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 157 नए मामले सामने आए थे। जबकि 1 लोगों की जान गई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 31 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 188 नए केस सामने आए। इस दौरान 161 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 3 हजार 468 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 47 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 647 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 483 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 696 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 468
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 647
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 483
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 696
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.15% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.18% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.06 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए –Nasal Vaccine Price: भारत बायोटेक ने नेजल वैक्सीन की कीमतों का किया ऐलान, जानें एक डोज का प्राइस
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
16 mins ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
1 hr agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
2 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
2 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
3 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
3 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
3 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
4 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines