---विज्ञापन---

बागियों से कैसे निपटेगी कांग्रेस? अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन से कई दिग्गजों का टूटा दिल

Congress SP Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाएगी। ऐसे में बाकी सीटों पर टिकट के दावेदार पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं।

Congress SP Alliance Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सपा 63, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दोनों दलों के बीच गठबंधन से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नाराज हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी का इजहार भी किया। आइए, जानते हैं कि कांग्रेस के कौन-कौन से नेता नाराज हैं….

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। खुर्शीद फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ते आ रहे थे, लेकिन इस बार यह सीट समाजवादी पार्टी को दे दी गई। खुर्शीद ने X पर कहा कि मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।

---विज्ञापन---

मुमताज पटेल

मुमताज पटेल कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी हैं। वे गुजरात की भरूच सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन कांग्रेस ने यह सीट आम आदमी पार्टी को दे दी। यहां से अहमद पटेल तीन बार सांसद चुने गए थे। मुमताज ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट में जिला कैडर से माफी मांगी है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

---विज्ञापन---

रवि वर्मा-नकुल दुबे

लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता रवि वर्मा अपनी बेटी पूर्वी वर्मा को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह सीट सपा के खाते में चली गई है। इसलिए वे भी पार्टी से नाराज हैं। इसके अलावा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी कांग्रेस से नाराज हैं। वे सीतापुर या लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन लखनऊ सीट सपा के खाते में चली गई है, जबकि सीतापुर से कांग्रेस किसी अन्य नेता को उतारने की तैयारी में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जवाहरलाल नेहरू ने आज के ही दिन रचा था इतिहास, क्या PM मोदी तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

नसीमुद्दीन सिद्दीकी-इमरान मसूद

नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक जमाने में बसपा के कद्दावर नेता हुआ करते थे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें गोंडा सीट से प्रत्याशी बनाएगी, लेकिन अब यहां से सपा चुनाव लड़ेगी। इमरान मसूद बिजनौर से, राजेश पति मिश्र भदोही और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जालौन से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह तीनों सीटें भी सपा के खाते में चली गई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यह कैसा विपक्षी गठबंधन? जब राजनीतिक दलों के सुर हैं अलग-अलग

यूपी में किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

  1. अमेठी
  2. रायबरेली
  3. कानपुर
  4. प्रयागराज
  5. फतेहपुर सीकरी
  6. देवरिया
  7. बाराबंकी
  8. सीतापुर
  9. मथुरा
  10. बांसगांव
  11. सहारनपुर
  12. वाराणसी
  13. अमरोहा
  14. झांसी
  15. गाजियाबाद
  16. बुलंदशहर
  17. महराजगंज

यह भी पढ़ें: देश का सबसे लंबा केबल पुल… जानें सुदर्शन सेतु की खासियतें, जिसका PM मोदी ने किया उद्घाटन

---विज्ञापन---

First published on: Feb 25, 2024 02:11 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola