हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Santokh Singh Chaudhary के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- मैं स्तब्ध हूं; यात्रा आज के लिए स्थगित

विज्ञापन

Santokh Singh Chaudhary: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस के चीफ ने कहा कि यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस सांसद का रविवार को अंतिम संस्कार होगा। अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है लेकिन हम सभी को लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे। अंतिम संस्कार तक इसे निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार सुबह अस्पताल में तोड़ा दम

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंजाब के सीएम ने जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर पंजाबी में कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है.. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जताया दुख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।”

2014 और 2019 में जीता था लोकसभा चुनाव

बता दें कि कांग्रेस नेता संतोख सिंह ने जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीता था। संतोख सिंह लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर के रहने वाले थे। उन्होंने बीए, एलएलबी किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola