हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी ने कबूली हार, बोले- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम करते हैं स्वीकार

Congress Leader Reaction on Assembly Election 2023 Results: विधानसभा चुनाव 2023 के सामने आए परिणाम के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Congress Leader Reaction on Assembly Election 2023 Results: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ गए हैं। जहां कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में पहली बार अपनी सरकार बनाई। वहीं, कांग्रेस शासित 2 राज्य में पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, जहां भाजपा ने भारी बहुतमत के साथ जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2023 के सामने आए परिणाम के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

राहुल गांधी ने कबूली हार

राहुल गांधी ने अपने ऑशिफियल X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद, प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chunav Result: पहले घंटे में ही बीजेपी ने मानी हार! BJP सांसद ने कांग्रेस के पक्ष में कही ये बात

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

खगड़े ने कहा 3 राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन

चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रितिक्रिया दी। तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पर खड़गे ने कहा कि मैं तेलंगाना के लोगों का दिल से शुक्रियां करता हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार पर उन्होंने कहा कि इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निस्संदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ, हम इन तीन राज्यों में खुद को फिर से बनाने और पुनर्जीवित करने के लिए मेहनत करते रहेंगे, उन्होंने चुनाव से पहले कई पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola