Congress Guarantees For Jammu Kashmir Election : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक पार्टियों की ओर से जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे किए गए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले कांग्रेस ने 25 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर टैक्स फ्री लोन समेत 5 गारंटी देने का वादा किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी घोषणा की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को घोषणा की कि अगर कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आता है तो वे पांच बड़ी गारंटी देंगे। इनमें से एक प्रमुख वादा जम्मू-कश्मीर में हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का है। उन्होंने अनंतनाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया और कश्मीरी पंडित प्रवासियों के पुनर्वास के वादे को पूरा करने की शपथ ली।
यह भी पढे़ं : ‘फ्री जमीन-सिलेंडर, स्टूडेंट्स को भत्ता-लैपटॉप, मेट्रो सेवा’, कश्मीर के लिए BJP के 25 ‘संकल्प’
खड़गे ने किए ये भी वादे
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में परिवार की मुखिया महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का वादा किया। महिलाओं को 5 लाख रुपये का टैक्स फ्री लोन दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रति व्यक्ति 11 किलोग्राम अनाज दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के तहत ओबीसी वर्ग को उनके अधिकार मिलेंगे। खड़गे ने शिक्षा पर फोकस करते हुए कहा कि बंद पड़े 4,400 से अधिक सरकार स्कूलों को फिर से खोलेंगे। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने और द्विसदनीय विधायिका बहाल करने का वादा किया।
यह भी पढे़ं : Jammu Kashmir Election : उमर अब्दुल्ला ने क्यों उतारी टोपी, भावुक होकर जनता से क्या कहा? देखें Video
कांग्रेस चीफ ने बीजेपी पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भाषण तो बहुत देती है, लेकिन करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस और एनसी का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के भाजपा के वादे के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि यह महज एक जुमला या खोखला वादा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
22 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
39 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines