
Jammu Kashmir Election : उमर अब्दुल्ला ने क्यों उतारी टोपी, भावुक होकर जनता से क्या कहा? देखें Video
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) दोनों पाटियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने अचानक से अपनी टोपी उतार दी और भावुक हो गए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी?
उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांदरबल से चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों की सेवा करने का एक मौका दें और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में उन्हें जिताएं। आज वे सिर्फ एक ही बात कहेंगे कि उनकी पगड़ी, टोपी और इज्जत जनता के हाथों में है। इस दौरान उनकी आवाज में लोकसभा चुनाव की हार का दर्द नजर आया और वे भावुक हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: