25 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर टैक्स फ्री लोन तक, जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले कांग्रेस की 5 गारंटी

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बीच कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर की जनता से 5 बड़े वादे किए।

 Mallikarjun Kharge Rajya Sabha Speech

Mallikarjun Kharge (File Photo)

Congress Guarantees For Jammu Kashmir Election : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक पार्टियों की ओर से जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे किए गए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले कांग्रेस ने 25 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर टैक्स फ्री लोन समेत 5 गारंटी देने का वादा किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को घोषणा की कि अगर कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आता है तो वे पांच बड़ी गारंटी देंगे। इनमें से एक प्रमुख वादा जम्मू-कश्मीर में हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का है। उन्होंने अनंतनाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया और कश्मीरी पंडित प्रवासियों के पुनर्वास के वादे को पूरा करने की शपथ ली।

विज्ञापन

खड़गे ने किए ये भी वादे

विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में परिवार की मुखिया महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का वादा किया। महिलाओं को 5 लाख रुपये का टैक्स फ्री लोन दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रति व्यक्ति 11 किलोग्राम अनाज दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के तहत ओबीसी वर्ग को उनके अधिकार मिलेंगे। खड़गे ने शिक्षा पर फोकस करते हुए कहा कि बंद पड़े 4,400 से अधिक सरकार स्कूलों को फिर से खोलेंगे। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने और द्विसदनीय विधायिका बहाल करने का वादा किया।

विज्ञापन

कांग्रेस चीफ ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भाषण तो बहुत देती है, लेकिन करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस और एनसी का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के भाजपा के वादे के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि यह महज एक जुमला या खोखला वादा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ