हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'एयरपोर्ट पर मिलो…', कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक 6 जून को लौटेंगे भारत, क्या बड़ा प्लान कर रहे हैं दिपके?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. उन्होंने छात्रों और समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके साथ जुड़ने की अपील की है.

विज्ञापन
Credit: News24

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. दिपके ने कहा है कि वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे.
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देशभर के छात्रों और युवाओं को अब एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में कई परीक्षा विवादों और गड़बड़ियों की वजह से लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है. इसी वजह से वो भारत लौटकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लड़ सकती है लोकसभा-विधानसभा चुनाव? जानिए क्या कहता है EC का नियम

क्या है दिपके का प्लान?

दिपके ने बताया कि वो 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने और उसके बाद संसद मार्ग थाना जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने की अपील की है. उनका कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहेगा. अपने वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने छात्रों में चिंता और असुरक्षा बढ़ाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जाम प्रोसेस में बार-बार सामने आ रही समस्याओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसी आधार पर उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.

विज्ञापन

दिपके ने समर्थकों से की अपील

हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है. ये संगठन युवाओं के मुद्दों, बेरोजगारी और शिक्षा संबंधी सवालों को लेकर लगातार पोस्ट और अभियान चला रहा है. पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और गतिविधियों को लेकर भी विवाद सामने आए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में इसके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ याचिका भी दायर की गई है. दिपके ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है और युवाओं को अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देगा.

ये भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर आया चीफ जस्टिस का लेटेस्ट बयान, जानिए अब क्या बोले CJI सूर्यकान्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola