मुख्य न्यायाधीश ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकान्त के एक बयान से सोशल मीडिया पर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को अब तक 20 मिलियन से अधिक लोग इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स मिल चुके हैं. अब कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर एक बार फिर से सीजेआई सूर्यकांत ने ताजा बयान दिया है, जिसके बाद CJP एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. CJP) विवाद को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘इसे इतना सेंटिमेंटली मत लें.’
याचिकाकर्ता ने लगाई कोर्ट से गुहार
याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल चलन के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की थी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि CJI द्वारा पहले दिए गए स्पष्टीकरण के बावजूद एक ‘दुर्भावनापूर्ण’ नैरेटिव फैल रहा है, जिससे न्याय संस्था की साख प्रभावित हो रही है. वकील ने अदालत से निवेदन किया कि कोर्टरूम के मौखिक आदान‑प्रदान को व्यावसायिक रूप से उपयोग किए जाने या चुनिंदा तरीके से प्रसारित कर के न्यायिक कार्यवाही को विकृत करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाए.
‘कोई इतनी बड़ी आपात स्थिति नहीं’
साथ ही याचिका में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन द्वारा कथित रूप से उठाए गए ’35 से 40 प्रतिशत फर्जी कानून की डिग्रियों’ के दावे की सीबीआई से जांच की भी मांग शामिल है. सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकान्त ने कहा कि ‘कोई इतनी बड़ी आपात स्थिति नहीं है, हम इसे देखेंगे.’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मामले में तात्कालिक कदम की आवश्यकता के साथ‑साथ तथ्यों की ठीक तरह से पड़ताल भी आवश्यक है. बेंच ने फिलहाल याचिका पर और तफ्तीश के लिए समय लेने का संकेत दिया.
विवाद के बाद सीजेआई ने दिया था स्पष्टीकरण
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी का मामला CJI की 16 मई की टिप्पणी के बाद उठा, जब उन्होंने मीडिया रिपोर्टों पर कड़ी चिंता जताते हुए स्पष्ट किया था कि उनके शब्दों को कुछ हिस्सों ने गलत तरीके से पेश किया. CJI ने कहा था कि उनका निशाना नौजवानों पर नहीं, बल्कि ‘फर्जी और नकली डिग्रियों’ के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश करने वालों पर था.
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में सबसे महंगा… तो भारत में कहां सबसे सस्ता है पेट्रोल-डीजल?
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
27 mins agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
27 mins agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
53 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
1 hr agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
8 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
10 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
10 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines