आंध्र प्रदेश में सबसे महंगा... तो भारत में कहां सबसे सस्ता है पेट्रोल-डीजल? कीमत जानकर चकरा जाएगा माथा
भारत में पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है. सोमवार को दिन की शुरुआत के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी के बाद कीमतें 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं.

भारत में पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है. सोमवार को दिन की शुरुआत के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी के बाद कीमतें 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं.
भारत में कहां सबसे महंगा है पेट्रोल-डीजल
2 / 6भारत में कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां तेल की कीमतों में जमीन-आसमान का फर्क है. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक हैं. आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में पेट्रोल 117.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
3 / 6वहीं, भारत में ही कई प्रदेश ऐसे भी है, जहां तेल की कीमतों में बीते 10 दिनों में 7 रुपये से अधिक बढ़ोतरी के बाद भी कीमतें अभी भी कई राज्यों से काफी कम है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अंडमान-निकोबार का आता है. जहां तेल की कीमतें जान आपको भी झटका लगेगा.
अंडमान-निकोबार में कितने रुपये का तेल?
4 / 6अंडमान-निकोबार में ताजा आंकड़ों के मुताबिक पेट्रील की कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 84.56 रुपये प्रति लीटर है. कीमतों में इतना फर्क जरूर आपको हैरान कर देगा, लेकिन इसकी मुख्य वजह तेल पर लगने वाला टैक्स है.
अरुणाचल प्रदेश भी सस्ता
5 / 6अंडमान-निकोबार के अलावा अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत सबसे कम है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अरुणाचल में 97.70 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. वहीं, डीजल की कीमत भी औसतन दूसरे राज्यों से यहां कम है.
देश का तीसरा सबसे सस्ता राज्य
6 / 6देश का तीसरा सबसे सस्ता राज्य उत्तराखंड है, जहां पेट्रोल की कीमत 100. 54 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 100 रुपये के अंदर बनी हुई है. हालांकि अगर आने वाले दिनों में तेल के दाम बढ़ते हैं तो उत्तराखंड में भी डीजल की कीमत 100 रुपये को पार कर देगी.