राष्ट्रपति मुर्मू ने दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, धर्मेंद्र को मरणोपरांत सम्मान मिलने पर छलके बेटी अहाना के आंसू

आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 दिग्गजों को अलग-अलग पद्म पुरस्कार से नवाजा. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी भावुक नजर आईं. उन्होंने इस पुरस्कार को भारतीय सिनेमा और राष्ट्र के प्रति धर्मेंद्र के असाधारण योगदान की एक ऐसी पहचान बताया, जिसका इंतजार लंबे समय से था.

Dharmendra Padma Vibhushan Award

Credit: X

आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 दिग्गजों को अलग-अलग पद्म पुरस्कार से नवाजा. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. ये सम्मान भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान माना जाता है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये पुरस्कार रिसीव किया. इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आईं. हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं और उनका योगदान असाधारण रहा है. उन्होंने कहा कि ये सम्मान मिलना उनके लिए बेहद गर्व की बात है. पिता को पद्म विभूषण मिलने पर धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल के आंसू छलक गए.

विज्ञापन

66 हस्तियों को मिला सम्मान

राष्ट्रपति मुर्मू ने आज 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. इस साल अब तक कुल 131 दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में धर्मेंद्र (कला), के टी थॉमस (लोक सेवा), एन राजम (कला), पी नारायणन(साहित्य और शिक्षा), वीएस अच्युतानंदन (लोक सेवा) के नाम शामिल हैं. गायिका अलका याज्ञनिक, ममूटी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और पीयूष पांडेय समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण किया जा चुका है. वहीं, ए. ई. मुथुनायगम, अनिल कुमार रस्तोगी, अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडिस समेत 113 लोगों को पद्म श्री के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

क्यों दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार?

पुदुचेरी के सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. दरअसल, पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. ये पुरस्कार समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए दिए जाते हैं. पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री. इनमें पद्म विभूषण सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. पद्म पुरस्कार किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र या पेशे के व्यक्ति को मिल सकते हैं. कला, खेल, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोग इसके पात्र होते हैं. पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन कोई भी नागरिक कर सकता है. इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होती है. खुद के लिए भी नामांकन किया जा सकता है. नामांकन के साथ उम्मीदवार के काम का ब्यौरा, उपलब्धियां और समाज पर पड़े असर की जानकारी देनी होती है. साथ ही, उससे जुड़े दस्तावेज और प्रमाण भी अपलोड किए जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ