'AIMIM को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना...' बयान को लेकर नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज

Lok Sabha Election 2024: अमरावती से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा के खिलाफ चुनाव आयोग ने हैदराबाद के स्थानीय थाने में पाकिस्तान को लेकर दिए बयान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने यह बयान माधवी लता के प्रचार के दौरान दिया था।

Case Registered Against Navneet Rana

भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा।

Navneet Rana: महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा पर आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला राणा के उस बयान के खिलाफ दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया हर वोट पाकिस्तान के लिए होगा। बता दें कि नवनीत राणा ने यह बयान हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के प्रचार के दौरान दिया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बयान देकर बताया कि यह मामला EC की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के एफएसटी उड़न दस्ते के इंचार्ज कृष्ण मोहन ने नवनीत राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शादनगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रताप लिंगम ने एएनआई को बताया कि राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान एआईएमआईएम और राहुल गांधी पर प्रेम दिखा रहा है

बता दें कि नवनीत ने यह बयान गुरुवार को हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने कहा कि अगर लोग एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैं तो इसका मतलब उन्होंने पाकिस्तान को वोट दिया है। उनका वोट सीधे पाकिस्तान को जाएगा। राणा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह एआईएमआईएम और राहुल गांधी पर पाकिस्तान प्रेम दिखा रहा है। इन लोगों का एक ही उद्देश्य है मोदी जी की हार सुनिश्चित करना और राहुल को जीत दिलाना।

हमें सिर्फ 15 सैकंड लगेंगे- राणा

इससे पहले नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा था कि आपको 15 मिनट लगेंगे लेकिन हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। राणा ने यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने ओवैसी बंधुओं को टैग किया था। बता दें कि 2013 में हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा था कि अगर पुलिस को 15 मिनट के हटा दिया गया तो इस देश में हिंदू-मुस्लिम की जनसंख्या एक अनुपात में आ जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ