---विज्ञापन---

देश angle-right

कैप्टन Geetika Koul दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली Medical Officer बनीं

Captain Geetika Koul सियाचिन युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल अफसर बन गई हैं। उनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई है। यह उपलब्धि हासिल करके उन्होंने इतिहास रचा है।

---विज्ञापन---

Captain Geetika Koul Creates History: भारतीय सेना के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आर्मी से जुड़ीं कैप्टन गीतिका कौल ने इतिहास रचा है। वे दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल अफसर बन गई हैं। कैप्टन आर्मी की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की मेंबर हैं। सियाचिन बैटल स्कूल से बहुत हार्ड ट्रेनिंग लेने के बाद वे सियाचिन में तैनात हो गई हैं। गीतिका ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने भारतीय सेना का यह ऐतिहासिक मौका देने के लिए आभार जताया और कहा कि वे देश के लिए अपना हर फर्ज निभाई। अपनी जान दांव पर लगाने को तैयार हैं। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी।

 

---विज्ञापन---

जनवरी 2023 में कैप्टन शिवा की तैनात हुई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गीतिका से पहले कैप्टन शिवा सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की सदस्य शिवा को जनवरी 2023 में उन्हें वहां कुमार पोस्ट पर पोस्टिंग मिली थी। सियाचिन बैटल स्कूल में कैप्टन शिवा को भी हार्ड ट्रेनिंग मिली। इस ट्रेनिंग के दौरान कई-कई घंटे बर्फ की दीवार पर चढ़ना सिखाया जाता है। लैंड स्लाइड होने पर खुद का, अपने साथियों का बचाव करना सिखाया जाता है। कई तरह के मुश्किल काम देकर सब्र की परीक्षा ली जाती है। शिवा राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। NIT उदयपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने आर्मी में आने का फैसला लिया। 11 साल की उम्र में पिता को खो चुकी शिवा को मां ने इस मुकाम पर पहुंचाया। मई 2021 में शिवा सेना की इंजीनियर रेजिमेंट में शामिल हुई थीं।

---विज्ञापन---

क्या है सियाचिन और वहां के हालात?

सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। भारत और पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण एरिया है। यह हिमालय के काराकोरम रेंज के पूर्वी भाग में समुद्र तल से करीब 5753 मीटर (20 हजार फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से भारतीय सेना लेह, लद्दाख और चीन पर नजर रखती है। इस एरिया में करीब 10 हजार सेना के जवान तैनात हैं। यहां का तापमान अकसर माइनस में रहता है। सियाचिन को 1984 में भारतीय सेना ने अपना मिलिट्री बेस कैंप बनाया था। यह तैनात जवानों पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। माइनस तापमान और कमर तक जमी बर्फ में चलकर सेना के जवान दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं।

First published on: Dec 05, 2023 01:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola