Union Budget For Defense Sector : संसद में देश का पूरा लेखा-जोखा पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 पेश कर दिया। इस बार मोदी सरकार ने रक्षा के लिए बजट बढ़ा दिया। पिछले बार की अपेक्षा इस बार बजट में डिफेंस सेक्टर को 35-36 हजार करोड़ रुपये ज्यादा मिले।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान किया। वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार डिफेंस सेक्टर पर 4,91,732 करोड़ रुपये खर्च करेगी। केंद्र की मोदी सरकार ने रक्षा बढ़ाकर देश की सुरक्षा को मजबूत करने पर फोकस किया।
आम बजट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे वित्त मंत्री को बधाई देते हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट पेश किया है। यह बजट, युवा, गरीब, किसान, नारी के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है। खासकर मिडिल क्लास के योगदान का ध्यान रखते हुए यह बजट अभूतपूर्व तोहफा लेकर आया है। बारह लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हैं। वे फिर से प्रधानमंत्री को और वित्त मंत्री को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई देते हैं।
| वित्त वर्ष | रक्षा बजट |
| 2025-26 | 4,91,732 करोड़ रुपये |
| 2024-25 | 4,56,722 करोड़ रुपये (संशोधित अनुमान) |
| 2024-25 | 4,54,773 करोड़ रुपये (बजट अनुमान) |
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
10 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines