PM Internship Scheme Details: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में युवाओं के लिए एक स्कीम की घोषणा की। यह स्कीम देशभर के एक करोड़ युवाओं के लिए है। इस स्कीम के तहत युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगी। हर महीने करीब 5 हजार रुपये इस स्कीम के तहत मिलेगी।
युवाओं को इंटर्नशिप देशभर की 500 से ज्यादा कंपनियां उपलब्ध कराएंगी। युवाओं के कौशल विकास के लिए स्कीम के तहत 1000 से ज्यादा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अपग्रेड किए जांगे। 25 हजार स्टूडेंट्स हर साल और 5 साल में एक करोड़ नौजवान इस स्कीम के तहत भविष्य के लिए तैयार किए जाएंगे।
इन्हें मिलेगा स्कीम का फायदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM इंटर्नशिप स्कीम का फायदा वे स्टूडेंट्स उठा सकते हैं, जो पढ़ाई करते हुए किसी फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं। वे स्टूडेंट्स भी इसके दायरे में आएंगे, जो पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और किसी फील्ड में करियर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वे इस स्कीम के तहत मनपसंद फील्ड सेलेक्ट करके कंपनी में इंटर्नशिप कर सकते हैं।
5000 रुपये का स्टाइपेंड ले सकते हैं। 6000 रुपये का वनटाइम असिस्टेंस अलाउंस भी युवाओं को मिलेगा, लेकिन स्कीम का फायदा उठाने के लिए युवाओं की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। जिन्हें नौकरी नहीं मिली है, वे ही इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इंटर्नशिप के लिए होने वाला खर्चा कंपनी उठाएगी। दिए जाने वाले स्टाइपेंड का 10 प्रतिशत हिस्सा कंपनी अपने CSR फंड से देगी।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2024: एक्सप्रेस-वे से लेकर पूर्वाेदय योजना तक…बजट में किस राज्य को क्या मिला?
इन 4 स्कीमों की भी घोषणा हुई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM पैकेज के तहत 4 और स्कीमें युवाओं के लिए शुरू की जाएंगी। इसमें एक स्कीम फर्स्ट टाइम एम्प्लॉयमेंट की है। इस स्कीम में एक लाख रुपये तक की सैलरी होने पर उन युवाओं को करीब 15 रुपये मिलेंगे, जो EPFO पोर्टल पर पहली बार रजिस्टर्ड हुए हैं। यह 15 हजार रुपये 3 बार में मिलेंगे और सीधे अकाउंट में आएंगे।
दूसरी स्कीम जॉब क्रिएशन इन मैन्युफैक्चरिंग की है, जिसके तहत उन यवाओं को 4 साल तक इंसेंटिव मिलेगा, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से पहली बार जुड़े हैं। यह इंसेंटिव EPFO के आधार पर मिलेगा। तीसरी स्कीम सपोर्ट टू एम्प्लॉयर है, जिसका फायदा 2 साल के लिए मिलेगा। कर्मचारियों को 3 हजार रुपये महीना री-एम्बर्समेंट मिलेगा, लेकिन यह स्कीम PF कटवाने वाले कर्मचारियों के लिए है।
चौथी स्कीम पार्टिसिपेशन ऑफ वुमेन इन वर्कफोर्स है, जिसके तहत महिलाओं के लिए स्किल प्रोगाम शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें:रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
1 hr agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 hr agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
4 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
4 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
4 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
15 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
16 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines