रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?

Sarkari Naukari For Graduates: इंडियन रेलवे ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। करीब 8000 पद भरे जाएंगे, शॉर्ट नोटिस आया है। इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां…

Indian Railways Recruitment for Graduates

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पालने का सुनहरा मौका है।

Indian Railways Government Recruitment: इंजीनियरिंग में गेजुएशन या डिप्लोमा कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे में करीब 8 हजार पदों पर सरकारी भर्ती निकली है, जिसके लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो गया है। डिटेल नोटिफिकेशन आने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन शॉर्ट नोटिस में भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां मिल गई है। इसके आधार पर नौजवान भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल के बार में बात करते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

कितने पद और कब से कर पाएंगे अप्लाई?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड मुंबई की ओर से 27 जुलाई को विज्ञापन जारी किया गया था, जो 2 अगस्त के इम्प्लॉयमेंट न्यूजपेपर में पब्लिश हुआ। जूनियर इंजीनियर के पदों पर रेलवे में 7934 पद भरे जाने हैं। शॉर्ट नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए 30 जुलाई 2024 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त 2024 है। अप्लाई करने के लिए rrbapply.gov.in. पर ऑनलाइन लिंक एक्टिव होते ही आवेदन शुरू कर दें। फीस भरने की आखिरी तारीख भी 29 अगस्त ही है। डिटेल नोटिफिकेशन के लिए आवेदक rrbmumbai.gov.in. पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

सेलेक्शन प्रॉसिजर और सैलरी पैकेज

शॉर्ट नोटिस के अनुसार, नौकरी के लिए सेलेक्शन एग्जाम के जरिये होगा, जो CBT मोड में होगा। एग्जाम की तारीख, सिलेबस और पेपर पैटर्न का ऐलान डिटेल नोटिफिकेशन में होगा। 2 लेवल के एग्जाम होंगे। एग्जाम पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पास होने वाले ही मेडिकल टेस्ट दे पाएंगे। रेलवे में जूनियर इंजीनियर्स के लिए लेवल-6 का सैलरी पैटर्न लागू होता है। इसके अनुसार जूनियर इंजीनियर की सैलरी 35,400 रुपये होगी।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन फीस और शैक्षणिक योग्यता

शॉर्ट नोटिस के अनुसार, जनरल, OBC-EWS कैटेगरी के आवेदक रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये देंगे। SCST, PH और महिलाओं के लिए आवेदन फीस 250 रुपये होगी, जो रिफंडेबल होगी। कोई गलती होने पर फॉर्म को एडिट करने की फीस 250 रुपये होगी। भर्ती के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन आदि से इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा ले चुके नौजवान आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 36 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ