Brij Bhushan Sharan Singh: 'मेरे को क्या लेना-देना', साक्षी मलिक के सवाल पर भड़के बृजभूषण

Brij Bhushan Sharan Singh Angry on Sakshi Malik Question: बृजभूषण से जब साक्षी मलिक के बारे में सवाल पूछा गया तो वे खफा नजर आए।

brij bhushan sharan singh,

बृजभूषण शरण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh Angry on Sakshi Malik Question: जहां एक ओर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब साक्षी मलिक से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण या उनके जैसे लोग ही यदि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बने रहते हैं तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी। ये ऐलान करने के बाद साक्षी मलिक फूट-फूटकर रोने लगीं।

विज्ञापन

‘उससे मेरे को क्या लेना-देना’

इसके बाद मीडिया ने बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो वे भड़क गए। साक्षी मलिक के सवाल पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- उससे मेरे को क्या लेना-देना…इसके बाद वे अपने बंगले से प्रेस को हटाते हुए बाहर निकल गए।

विज्ञापन

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक ने कहा कि “हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर अध्यक्ष महिला होगी, तो उत्पीड़न नहीं होगा। साक्षी मलिक ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा- आज आप लिस्ट देख सकते हैं, एक भी पद महिला को नहीं दिया गया है। हम पूरी ताकत से लड़े थे और अब यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।” इसके बाद वे रोते हुए ही नीचे उतरीं और निकल गईं। उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद? 

बता दें कि 23 अप्रैल को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मई में जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो पहलवानों को धरने से हटा दिया गया। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया अपनी सरकारी नौकरी में लौट गए थे।

पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। फिलहाल ये मामला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में है। इस केस में नए सिरे से दलील सुनी जाएंगी। संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के ही करीबी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ