हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bollywood एक्टर और एक्ट्रेस, जिनके पति पॉलिटिक्स में हैं या वे खुद राजनीति में सक्रिय

विज्ञापन
Hema Malini, Prineeti Chopra, Jaya Bachchan, Kirron Kher

Bollywood Actor Actress Married To Politicians: बॉलीवुड की कई हस्तियां इन दिनों देश की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, जब से लेकर अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भाजपा से जुड़े। उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया और आज कोई सांसद है तो कोई दिग्गज राजनेता।

देखा देखी अन्य पार्टियों में भी एक्टर-एक्ट्रेस ने एंट्री की। अब जो नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि एक्टर या एक्ट्रेस राजनेता को हमसफर बना रहे हैं, जिसका ताजा उदारहण परिणीति चोपड़ा है। हम आपको बता रहे हैं, बॉलीवुड या फिल्मों की दुनिया से जुड़े उन एक्टर्स और एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने नेताओं से शादी की या जो खुद राजनीति में सक्रिय हैं…

यह भी पढ़ें: 3 idiots फेम एक्टर Akhil Mishra की मौत से टूट गई पत्नी Suzzane Bernert, इमोशनल नोट लिख बताया दिल का हाल

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा, AAP नेता राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को शादी करने जा रही हैं। उन्होंने एक पॉलिटिशियन को अपना हमसफर बनाया है। वे आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा से शादी कर रही हैं।

स्वरा भास्कर, समाजवादी पार्टी नेता फाहद अहमद

परिणीति के अलावा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी एक राजनेता से शादी की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद को अपना हमसफर बना। दोनों ने निकाह किया था। दोनों जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। फहाद इस समय महाराष्ट्र पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वह डायरेक्टर जिसको Rajiv Gandhi ने खिलाई आइसक्रीम, ऐसा था दोनों का रिश्ता

आयशा टाकिया, समाजवादी पार्टी नेता फरहान आजमी

टार्जन द वंडर कार मूवी में अजय देवगन और वत्सल सेठ के साथ नजर आई आयशा टाकिया इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उन्होंने एक नेता से शादी की है। समाजवादी पार्टी के नेता फरहान आजमी उनके हमसफर हैं। दोनों 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों 2 बच्चों के माता-पिता भी हैं। चर्चा है कि आयशा ने शादी के बाद ही फिल्मों से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन

एक्टर धर्मेंद्र, सांसद हेमा मालिनी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से 1980 में शादी की थी। दोनों की शादी को 43 साल हो गए हैं, हालांकि दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन हेमा मालिनी इस समय राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा फरवरी 2004 में भाजपा सदस्य बनीं। हेमा राज्यसभा सांसद रही हैं। वे उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। 2019 में लगातार इस सीट से दूसरी बार वे चुनाव जीती थीं।

यह भी पढ़ें: Vijay Antony ने 16 साल की बेटी की आत्महत्या के बाद लिखा इमोशनल नोट, बोलें ‘वो अभी भी मुझसे बात कर रही है…’

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, सांसद जया बच्चन

बॉलीवुड के सुपरस्टर बिग बी अमिताभ की पत्नी जया बच्चन इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। दोनों ने 1973 में शादी की थी। अमिताभ बच्चन 1984 में कांग्रेस से जुड़े थे। उन्होंने इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया। साल 2004 में जया समाजवादी पाटी से जुड़ी। तब से वे अब तक राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं और अभी भी सांसद हैं।

अनुपम खेर, भाजपा सांसद किरण खेर

मशहूर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भी राजनीति में सक्रिय हैं। दोनों की शादी 1985 में हुई थी। किरण खेर इस समय चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। मई 2014 में किरण खेर ने भाजपा जॉइन की और चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़कर सांसद बनीं। उन्होंने कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को चुनाव में हराया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Angus Cloud: अचानक नहीं हुई थी ‘यूरोफिया’ एक्टर की मौत, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप

भोजपुरी सिंगर सुरभि तिवारी, सांसद मनोज तिवारी

भोजपुरी गीत गाने वाली और गानों में एक्ट करने वाली सिंगर सुरभि तिवारी ने उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद मनोज तिवारी को हमसफर बनाया। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। दोनों 3 बच्चों के माता-पिता हैं।

विज्ञापन

तेलुगु एक्ट्रेस नवनीत कौर राणा, MLA रवि राणा

तेलुगू सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नवनीत कौर राणा ने भी एक नेता से शादी की है। उनके पति महाराष्ट्र के विदर्भ में अमरावती से तीसरी बार निर्दलीय विधायक बने रवि राणा हैं। शादी के बाद नवनीत ने फिल्मों से दूर हो गईं। दोनों की एक बेटी है। खुद नवनीत अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं।

कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी

दक्षिण मूवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस राधिका ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री HD कुमारस्वामी से शादी की थी। दोनों 2006 में शादी के बंधन में बंधे, लेकिन दोनों की शादी के बारे में दुनिया को 4 साल बाद पता चला। दोनों की एक बेटी है। राधिका भी इस समय कर्नाटक विधानसभा की सदस्य हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola