Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अभिनव प्रकाश कौन? BJP ने राहुल गांधी से डिबेट के लिए किया आगे, यूपी से गहरा है इनका नाता

BJYM Vice President Abhinav Prakash: राहुल गांधी से डिबेट के लिए बीजेपी ने भी अपना नाम अभिनव प्रकाश के तौर पर आगे कर दिया है। अभिनव के पास इस समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने उनका नाम आगे करते हुए राहुल गांधी से डिबेट की चुनौती स्वीकार करने की बात कही है।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: May 13, 2024 20:55
Abhinav Prakash
अभिनव प्रकाश।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के साथ सार्वजनिक बहस के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बहस के लिए मोर्चा उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश का नाम आगे किया है। पत्रकार एन राम, न्यायाधीश अजीत पी शाह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर ने प्रमुख चुनावी मुद्दों पर बहस के लिए पीएम मोदी और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को न्योता दिया था। तेजस्वी ने प्रकाश का नाम लेते हुए कहा कि वे दलित समुदाय यानी पासी जाति से आते हैं। रायबरेली में इस वर्ग की आबादी 30 फीसदी है। यहां से राहुल गांधी इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election Phase 4 की 96 सीटों पर मतदान संपन्न, जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत वोटिंग?

तेजस्वी ने अभिनव प्रकाश के बारे में एक लेटर भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि वे न केवल उनकी युवा शाखा का अच्छे से संचालन कर रहे हैं, बल्कि सरकार की लागू नीतियों और सुधारों को लेकर भी मुखर रहे हैं। अभिनव प्रकाश जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। जो वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में इकोनॉमिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भी अध्यापन कार्य किया है।

जयराम रमेश ने उठाए थे सवाल

राहुल गांधी ने 10 मई को खुद को मिले निमंत्रण पर इच्छा जाहिर की थी। जिसमें उन्होंने खुद या कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के बहस में शामिल होने की बात कही थी। कांग्रेस नेता ने कहा था कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक मंच पर आकर अपना व्यू रखना एक सकारात्मक पहल होगी। कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। पीएम से उम्मीद है कि वे बहस में भाग लेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी। कहा था कि उन्होंने मोदी से बहस का न्योता स्वीकार कर लिया है। लेकिन 56 इंच के सीने वाले शख्स ने अभी न्योता स्वीकार नहीं किया है।

First published on: May 13, 2024 08:55 PM

संबंधित खबरें