अनंत कुमार हेगड़े समेत बीजेपी के इन नेताओं का कट सकता है टिकट, देखें पूरी List

BJP Second List: माना जा रहा है कि अनंत कुमार हेगड़े को उनके बयान की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बीजेपी उनका टिकट काट सकती है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई। आइए जानते हैं कि लिस्ट कब तक जारी हो सकती है।

Ananth Kumar Hegde, BJP

अनंत कुमार हेगड़े

BJP Second List: बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट को लेकर इंतजार बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि लिस्ट मंगलवार को जारी की जा सकती है। सोमवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में कई नामों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

इन राज्य की सीटों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र की 25, कर्नाटक की 22, हिमाचल की 4 और तेलंगाना की 8 सीट पर चर्चा हुई। वहीं बिहार की भाजपा कोटे की सीटों पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि बिहार में गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है। दो से तीन दिन में गठबंधन फाइनल हो जाएगा। इसके बाद बिहार की लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन

कट सकता है इन नेताओं का टिकट 

कहा जा रहा है कि अनंत कुमार हेगड़े समेत कई नेताओं का टिकट कट सकता है। इसमें सदानंद गौड़ा, शिव कुमार उदासी, जीएम सिद्धेश्व, रमेश जिगाजिनागी, बीएन गौड़ा, मंगला अगड़ी, जीएस वस्वराज, वी श्रीनिवास प्रसाद और वाय देवेंद्रप्पा का नाम शामिल है। सदानंद गौड़ा और शिव कुमार उदासी ने चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं अनंत कुमार हेगड़े

आपको बता दें कि अनंत कुमार हेगड़े संविधान पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने संविधान संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिससे बीजेपी ने किनारा किया है। अनंत कुमार ने कहा था कि हमें दो तिहाई बहुमत दो, संविधान बदल देंगे। कांग्रेस द्वारा की गई विकृतियों को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में गठबंधन का फॉर्मूला तय

वहीं आंध्र प्रदेश में भी गठबंधन की सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी लोकसभा की 6 और विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं टीडीपी लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पवन कल्याण की पार्टी जेएसपी लोकसभा की दो और विधानसभा की 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ