---विज्ञापन---

देश angle-right

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक, सांसदों को दिए जा सकते हैं अहम निर्देश

No Confidence Motion: कुमार गौरव, नई दिल्ली; बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में होगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सांसद और मंत्री मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा […]

---विज्ञापन---

No Confidence Motion: कुमार गौरव, नई दिल्ली; बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में होगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सांसद और मंत्री मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा शुरू होने से पहले आज सुबह 9.30 बजे ये अहम बैठक बुलाई गई है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ये बैठक होगी। आज से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने जा रही है। इसलिए यह माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी आलाकमान की तरफ से लोकसभा सांसदों को अहम निर्देश दिए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – राज्यसभा में सभापति पर चीख पड़े Derek O’Brien, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

 

सांसदों को दे सकते हैं कुछ नए तर्क और शब्द 

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन अनिर्वाय तौर पर होता है। इसलिए यह भी कहा जा रहा है कि पिछली बैठक की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी गठबंधन पर हमला करने के लिए बीजेपी सांसदों को कुछ नए तर्क और शब्द दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

एक दर्जन से अधिक सांसद और मंत्री अपनी बात रखेंगे

अविश्वास प्रस्ताव में बीजेपी के तरफ से एक दर्जन से अधिक सांसद और मंत्री अपनी बात रखेंगे। बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे बीजेपी के तरफ से पहले स्पीकर होंगे। वहीं निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सरकार का पक्ष रखेंगे। बीजेपी के तरफ से पहले ही लोकसभा के सभी सांसदो को तीनों दिन यानी 8-9-10 अगस्त की चर्चा के लिए व्हिप जारी कर दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2023 07:28 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola